KBC 18 की शूटिंग में Amitabh Bachchan के साथ हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 11:12 AM IST

Amitabh Bachchan On Health Update: अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ से एक चिंता वाली खबर सामने आई है। शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ एक हादसा हो गया है।

Amitabh Bachchan On Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लंबे समय से अपने खास अंदाज में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) को होस्ट कर रहे हैं। शो में उनकी एनर्जी और स्टेज पर दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। लेकिन हालिया एपिसोड में उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। अमिताभ बच्चन इस बार हमेशा की तरह स्टेज के बीच खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलने के बजाय अपनी सीट पर बैठे दिखाई दिए। शुरुआत में उनका ये बदला हुआ अंदाज देखकर दर्शकों को भी कुछ अलग महसूस हुआ। इसके बाद खुद अमिताभ ने इसकी वजह बताई और बताया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था।

Amitabh Bachchan On Health Update

अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा (Image Source: Sonytv Instagram)

अमिताभ बच्चन को लग गई थी चोट

अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 18 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्की अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खबर है। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा कि 'आमतौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर बोलता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है। कल शूटिंग के दौरान मेरा पैर फिसल गया था और मैं गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई।' अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि वो बैठकर अपना मोनोलॉग इसलिए बोल रहे थे क्योंकि उन्हें 'खड़े होने में थोड़ी दिक्कत' हो रही थी। हालांकि, उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

End of Feed