Bigg Boss 20 में Ex शगुन शर्मा के बारे में बात करके पछताए Aman Gandhi, बोले- 'इंसान ऐसी हरकतें कर बैठता है'

Aman Gandhi On Shagun Sharma: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से अमन गांधी बाहर हो गए हैं। शो के बाद अमन गांधी ने शगुन शर्मा के बारे में बात की। बता दें कि अमन शगुन डेट कर चुके हैं।

Aman Gandhi On Shagun Sharma: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अमन गांधी (Aman Gandhi) का सफर खत्म हो गया है। शो से बीते वीकेंड का वार में अमन गांधी इविक्ट हो गए हैं। बिग बॉस में अमन गांधी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा के बारे में खुलकर बात की थी। अमन ने बताया था कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वह अब तक मूवऑन नहीं हो पाए हैं। इतना ही नहीं, अमन ने शो के अंदर से ही शगुन को इंतजार करने के लिए कहा था। इस मौके पर माही विज और आम्रपाली दुबे ने भी शगुन से अमन की बात सुन लेने के लिए कहा था। अब अमन अपनी इस हरकत पर पछता रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sasural Genda Phool एक्ट्रेस Anita Kanwal का आर्थिक तंगी की न्यूज पर फूटा गुस्सा, बोलीं- 'मैं 10 साल भी..'

aman gandhi on shagun sharma

aman gandhi on shagun sharma (photo credit- instagram)

    अमन गांधी को हुआ पछतावा

    बिग बॉस 20 से बाहर आकर अमन गांधी ने मिडडे से खास बातचीत की है, जिसमें अमन गांधी से शगुन शर्मा के बारे में पूछा गया। इस पर एक्टर ने बताया कि शो में भावनाएं काफी ज्यादा होने की वजह से वह ऐसा कर बैठे। अमन गांधी ने कहा कि घर के अंदर भावनाओं का दबाव इतना अधिक था कि उन्होंने ऐसी बातें कह दीं, जिन्हें वह आम तौर पर प्राइवेट ही रखते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाहता। जब मैं बाहर आया और शगुन का इंटरव्यू देखा, तो मुझे लगा कि वह इस बारे में बात करने में काफी असहज थीं। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस बारे में चर्चा करना सही नहीं है, इसलिए हमें इसका सम्मान करना चाहिए। मुझे इस बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि घर के अंदर भावनाएं बहुत तीव्र हो जाती हैं, और इंसान ऐसी हरकतें कर बैठता है।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का शो बीच में छोड़ेंगी Amrapali Dubey? रोते हुए एक्ट्रेस ने दर्द किया बयां

      शगुन शर्मा ने दिया था ये बयान

      बता दें कि बिग बॉस 20 से अमन गांधी का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद शगुन शर्मा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। शगुन ने साफ कहा था कि वह मूवऑन कर चुकी हैं। शगुन ने कहा था कि यह नेशनल टीवी पर कहने की सही जगह नहीं थी और अमन के पास महीनों पहले यह बात कहने का मौका था, लेकिन उन्होंने तब कोई कोशिश नहीं की। शगुन ने ये भी कहा था कि उन्हें अब लोग मैसेज कर रहे हैं, जिस वजह से उन पर प्रेशर पड़ रहा है।

      End of Feed