अली गोनी ने जैस्मिन भसीन की दिवाली को मनाया स्पेशल, आदर्श बॉयफ्रेंड का फर्ज निभाकर जीता जनता का दिल

Aly Goni Surprise Jasmin Bhasin: टीवी एक्टर अली गोनी एक आदर्श बॉयफ्रेंड है इसका सबूत उन्होंने कई बार दिया। लेकिन अब जो अली गोनी ने किया उससे जनता काफी इंप्रेस है। अली गोनी ने जैस्मिन भसीन की दिवाली को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख आप भी तारीफ़ों के पुल बांधोगे।

Aly Goni Surprise Jasmin Bhasin: टीवी दुनिया के सबसे पसंद किये जाने वाला कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को एक दूजे को डेट करते हुए कई साल हो चुके है। अब जनता चाहती है कि दोनों इस गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रिश्ते को खत्म कर शादी कर लें। इस बीच सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन ने तस्वीर पोस्ट कर बताया कि कैसे अली गोनी ने उनकी दिवाली स्पेशल बना दी। अली गोनी की इस हरकत से जनता सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करती हुई नहीं थक रही।

Aly Goni Surprise Jasmin Bhasin

Image Source: Jasmin Bhasin Instagram

दरअसल टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म की शूटिंग में बीजी चल रही है। जैस्मिन इस कदर व्यस्त हैं कि उन्हे दिवाली भी शूटिंग के सेट पर मनानी पड़ती लेकिन अली गोनी (Aly Goni) ऐसा कैसे होने देते। अली अपने परिवार संग जैस्मिन संग दिवाली मनाने के लिए जलंधर जा पहुंचे जहां उनकी गर्लफ्रेंड शूटिंग कर रही थी। ये सप्राइज़ मिलते ही जैस्मिन भसीन की खुशी आँसू के जरिए निकली। तस्वीरें पोस्ट करते हुए जैस्मिन ने लिखा, 'सोचा था इस साल घर से दूर हिन तो क्या दिवाली, क्यूंकी दिवाली तो घर पर होती है लेकिन मेरा घर खुद मेरे पास आ गया और हो गई मेरी भी हैपी वाली दिवाली। जालंधर तक मुझसे मिलने और मेरी दिवाली को सबसे खुशहाल दिवाली बनाने के लिए अली आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। अब तक का सबसे अच्छा सरप्राइज।' तस्वीरों में अली और उनका परिवार जैस्मिन पर प्यार बरसाता हुआ दिखा।

End of Feed