KKK 14 में हुई रोहित शेट्टी संग लड़ाई पर Aly Goni ने दिया असीम रियाज का साथ, कहा 'किसी ने उसे उकसाया'...

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy: खतरों के खिलाड़ी 14 में असीम रियाज और रोहित शेट्टी की लड़ाई पर अब टीवी एक्टर अली गोनी ने पक्ष रखा है। एक्टर ने अपने दोस्त असीम रियाज का साथ दिया है और बताया की आखिर सेट पर ऐसा क्यूँ हुआ होगा।

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में असीम रियाज और रोहित शेट्टी की लड़ाई खूब चर्चा में रही। शो में देखने को मिला की कैसे असीम रियाज ने घमंडी बर्ताव से कंटेस्टेंट के साथ-साथ होस्ट भी परेशान हो गए थे। ऐसे में रोहित शेट्टी और असीम रियाज के बीच काफी बहस बाजी हुई और उनके शो से निकाल दिया गया। अब इस पर टीवी एक्टर अली गोनी ने रिएक्ट किया है और बताया की असीम रियाज शो के सेट पर इतना क्यूँ भड़के होंगे।

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy

लाफ्टर शेफ में भारती सिंह खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में हुए असीम रियाज (Asim Riaz) की कंट्रोवर्सी पर अली गोनी (Aly Goni) से सवाल करती है। ऐसे में जवाब देते हुए अली कहते हैं कि मैं सच बोलूँ तो शो का मैंने एक भी एपिसोड नहीं देखा असीम रियाज के अलावा। अगर इतना कुछ हुआ होगा तभी टेलीविजन पर दिखाया होगा लेकिन एडिट कर के। असीम अगर किसी चीज पर गुस्सा हुआ होंगे तो कोई जायज बात होगी या किसी ने उन्हे उकसाया होगा। हालांकि असीम का व्यवहार ऐसा ही है लेकिन ट्रोलर्स कोई नहीं होते उन्हे जज करने के लिए। अगर असीम ने रोहित सर संग बतमीजी की है तो वो गलत है।

End of Feed