टीवी मसाला

TMKOC: गोली के बाद अब भिड़े ने भी किया असित मोदी के शो से किनारा! वीडियो शेयर कर बताया सच

Mandar Chandwadkar Breaks Silence On Quittng Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर मंदार चंदवाडकर से जुड़ी अफवाह सामने आई थी कि वह शो छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने वीडियो शेयर कर मामले पर सफाई दी है। साथ ही फैंस को भी सावधान किया है।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ रहे हैं मंदार चंदवाडकर!

Mandar Chandwadkar Open Up On Quittng Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बखूबी कब्जा जमाया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कुछ दिनों पहले ही कुश शाह ने अलविदा कहा था। वहीं उनके बाद शरद संकला को लेकर भी खबर आई कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कहेंगे। अब मंदार चंदवाडकर को लेकर भी अफवाह उड़ी कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ेंगे, साथ ही मेकर्स की पोल भी खोलेंगे। लेकिन इन अफवाहों पर अब खुद TMKOC के भिड़े ने चुप्पी तोड़ी है।

मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने यू-ट्यूब पर मौजूद उनके वीडियो पर नाराजगी जाहिर की। मंदार चंदवाडकर ने वीडियो शेयर कर कहा, "आप सभी को जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। लेकिन आज मुझे आप लोगों को केवल शुभकामनाएं ही नहीं देनी, बल्कि और भी कुछ बात करनी है। मेरी नजर में मेरी पत्नी के जरिए एक चीज आई।" मंदार ने यू-ट्यूब वीडियो की ओर इशारा करते हुए कहा, "इसमें लिखा हुआ है कि गोली को शो से निकाल दिया गया है, अब मैं सबकी पोल खोलूंगा, मैं भी शो छोड़ रहा हूं।' मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हैं।"

मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "तो इसमें जो फोटो इस्तेमाल की गई है वो मेरे उस वीडियो से जुड़ी है जो मैंने शो के 16 साल पूरे होने पर शेयर की थी। इस वीडियो पर लाखों व्यूज हैं और जब ऐसे वीडियो डालोगे तो होगी भी।" 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर मंदार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "दोस्तों इस तरह की अफवाहों पर मत ध्यान दिया करो और न ही फैलाया करो। TMKOC साल 2008 से मनोरंजक है और ये आने वाले सालों में भी ऐसा ही रहेगा। बस सच बताना चाहता था तो ये रील शेयर की। आप सभी के प्यार का शुक्रिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article