बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को Aly Goni ने बताया नकली, कहा 'कैमरे के आगे कुछ ओर और पीछे...'

Aly Goni Reveals Name Of Fakest Bigg Boss Contestant: टीवी एक्टर अली गोनी हाल ही में दिए इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुआ है। इस दौरान एक्टर ने उस बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम बताया जो कैमरे के आगे बहुत फेक है यानी नकली। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बताया कि असल जिंदगी में वो कैसे हैं।

Aly Goni Reveals Name Of Fakest Bigg Boss Contestant: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अली गोनी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अली गोनी इस समय कलर्स टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। लाफ्टर शेफ 2 में अली गोनी की एंट्री से दर्शक काफी खुश हैं। इस बीच अली गोनी मेहमान बनकर एक पॉडकास्ट शो में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि बिग बॉस कोई ऐसा कंटेस्टेंट बताए जो कैमरे के आगे फेक हैं।

Aly Goni Reveals Name Of Fakest Bigg Boss Contestant

पॉडकास्ट के दौरान अली गोनी (Aly Goni) ने सवाल का जवाब देते हुए राखी सावंत को बिग बॉस की फेक कंटेस्टेंट का टैग दिया। अली कहते हैं 'राखी सावंत (Rakhi Sawant) बहुत अच्छी हैं। असल जिंदगी में राखी एक दयालु और मिलनसार व्यक्ति हैं लेकिन कभी-कभी वो कैमरे के खुद को अलग दिखाती हैं। हालांकि मुझे नहीं पता वो ऐसा क्यूँ करती हैं लेकिन वो बहुत अच्छी इंसान है। अली राखी को देख खुद से कहते थे कि वो इतने बुरे क्यूँ है? राखी बहुत मज़ेदार इंसान है जिसके साथ आप बुरे वक्त बैठ सकते हो और बोर भी नहीं होंगे। लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होता है, वह कोई और बन जाती है।'

End of Feed