Aly Goni Lost Superhit Movie: टीवी दुनिया में ऐसी कई कलाकार हैं जिन्हे रातों-रात बॉलीवुड फिल्मों से या तो निकाला गया हो या रिप्लेस कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ कई स्टार्स ऐसे निकले जिन्होंने टीवी के बाद बॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी ने भी इसी से जुड़ा एक खुलासा किया उन्हे एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म से अचानक से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। एक्टर का रिजेक्शन का कारण बना उनकी लंबी हाइट। सुनकर आप सभी को शॉक लगा होगा ऐसे में पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में कि क्या है ये पूरा मामला।
टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हे बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी। क्यूंकी वो हाइट में हीरो से ज्यादा लंबे थे ऐसे में उन्हे बाहर कर दिया गया। अली के लिए ये काफी चौंका देने वाला रिजेक्शन था और उन्हे पता नहीं कि इसपर कैसे रिएक्ट करना चाहिए। फिल्म में अली एक नेगटिव रोल निभाने वाले थे। हालांकि अली ने ये भी कहा कि टीवी में हाइट से मेकर्स को कोई परेशानी न्हु होती है। अली के इस खुलासे को सुन सभी फैंस काफी शॉक है।
अली गोनी ने रियलिटी शो स्प्लीटसविला सीजन 5 से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। एक्टर को पहचान सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी। अली गोनी इस समय कलर्स टीवी के कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। पर्सनल लाइफ में अली टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन संग रिलेशनशिप में है। हाल ही में दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया था।
