Aly Goni-Jasmin Bhasin जल्द करने वाले हैं शादी? मुनव्वर फारूकी ने दी मुबारकबाद

Munawar Faruqui On Aly Goni-Jasmin Bhasin: टीवी के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। ये अटकलें मुनव्वर फारूकी की पोस्ट से तेज हुईं।

Munawar Faruqui On Aly Goni-Jasmin Bhasin: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। अली गोनी और जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर व्लॉग साझा कर फैंस से बखूबी जुड़े रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आती है। हालांकि सालों से लोगों को ये इंतजार है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन शादी के बंधन में कब बंधेंगे। वहीं अब मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की है, जिसके बाद से अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। इतना ही नहीं, मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दोनों को मुबारकबाद भी दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 4: 'शो वापस आ रहा है...'- 'लाफ्टर शेफ्स' की होगी धाकड़ वापसी, Aly Goni ने दिया हिंट

Aly Goni-Jasmin Bhasin जल्द करेंगे शादी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मुनव्वर फारूकी ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन का वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों साथ में नजर आए। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन, अली गोनी को थामे दिखीं। लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता है कि दोनों ही खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। अली गोनी और जैस्मिन भसीन के इस वीडियो पर मुनव्वर फारूकी ने 'बैंड बाजा बारात' का ऑडियो लगाया, साथ ही कैप्शन में लिखा, "बहुत बहुत मुबारक हो दोनों को।" दूसरी ओर अली गोनी ने इस स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, "अच्छा हुआ गाना डाल दिया भाई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल को नहीं मिले सबसे कम वोट, फिर भी हुए बेघर; जानें वजह

End of Feed