Alia Bhatt के ऑनस्क्रीन बॉयफ्रेंड वरुण कपूर का हुआ तलाक, शादी के 12 साल बाद जुदा की पत्नी से राहें

Varun Kapoor Divorce With Wife Dhanya Mohan: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर वरुण कपूर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वरुण कपूर का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। बताया जा रहा है कि वरुण कपूर और धान्या मोहन का तलाक दो सप्ताह पहले ही हो गया था।

Varun Kapoor Divorce With Wife Dhanya Mohan: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाले वरुण कपूर की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्टर वरुण कपूर की शादीशुदा जिंदगी पर गाज गिर गई है। वरुण कपूर और उनकी पत्नी धान्या मोहन ने अपनी राहें अलग करते हुए 12 साल की शादी पर विराम लगा दिया है। वरुण कपूर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनका और धान्या मोहन का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक वरुण कपूर (Varun Kapoor) और धान्या मोहन (Dhanya Mohan) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

varun kapoor divorce

फोटो क्रेडिट- वरुण कपूर इंस्टाग्राम फैनपेज

'स्वरागिनी' एक्टर वरुण कपूर (Varun Kapoor) और धान्या मोहन (Dhanya Mohan) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों का तलाक 2 सप्ताह पहले ही फाइनल हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण कपूर और धान्या मोहन का तलाक दो सप्ताह पहले ही हो गया था। लेकिन अब निजी जिंदगी की परेशानियों से दूर वरुण कपूर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि वरुण कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा ही मीडिया से दूर रखा, ऐसे में तलाक पर भी उनकी ओर से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

End of Feed