Akshay Kumar On Naagin 7: एकता कपूर के नागिन 7 में अक्षय कुमार ने आकर तहलका मचा दिया था। बीते वीकेंड के एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने पहुंचे। इस मौके पर अक्षय कुमार ने नाग गुरू का कैरेक्टर निभाया। अक्षय नाग गुरू बनकर नागिन अनंता की परेशानी दूर करते हुए नजर आए। शो में नागिन और ड्रैगन का सामना हुआ। उससे पहले ही नाग गुरू ने नागिन को दिशा दिखाई थी लेकिन इस सीन में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। दावा किया गया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नागिन 7 (Naagin 7) के सेट पर टेलीप्रॉम्टर का इस्तेमाल किया है। इस वजह से एक्टर ट्रोल हो रहे हैं। (ये भी पढ़ें: करण कुंद्रा की Ex गर्लफ्रेंड Anusha Dandekar ने Bhushan Pradhan से गुपचुप की सगाई? फोटो ने लगाई आग)
akshay kumar in naagin 7 (jiohotstar)
अक्षय कुमार का पकड़ी गई चोरी
58 साल के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सालों से फिल्में कर रहे हैं, लेकिन एक्टर को नागिन 7 के सेट पर टेलीप्रॉम्टर का इस्तेमाल करते देख लोग हैरान रह गए हैं। सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि नागिन 7 की शूटिंग में चंद लाइन बोलने के लिए भी अक्षय कुमार ने टेलीप्रॉम्पटर का इ्स्तेमाल किया है और उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक दर्शक ने ट्वीट करके दावा किया कि सुपरस्टार ने अपने डायलॉग बोलने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का सहारा लिया था। कई लोगों ने गौर किया कि उनकी आंखें एक सीधी रेखा में घूम रही थीं। ये देखकर ऐसा लग रहा था कि वो शायद अपने डायलॉग पढ़ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा को मौत के घाट उतारने की कोशिश करेगी मेहर, गुंडों के बीच फंसेंगे अरमान-अभिरा)akshay kumar in naagin 7 (jiohotstar)
