टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: नोइना को घुटनों पर लाएगी तुलसी, गुस्से में लाकर होकर देगी भयंकर धमकी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ड्रामा चल रहा है। सीरियल में नोइना का सामना तुलसी के गुस्से से होगा। वह नोइना को उसकी औकात दिखाएगी।

Image

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit-Jiohotstar)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइना का पर्दाफाश हो चुका है। तुलसी कुछ दिनों से गायब थी और नोइना टेंशन में थी कि कहीं तुलसी को उसकी झूठी बीमारी का सच पता न चल जाए। अब ऐसा ही हुआ है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल में मिहिर और नोइना की शादी में तुलसी की धांसू एंट्री होती है और तुलसी आते ही शादी का हवन कुंड की ठंडा कर देती है। इसके बाद तुलसी नोइना का सच सबको बताएगी। अब अपकमिंग एपिसोड में तुलसी का गुस्सा नोइना पर फूटेगा। तुलसी नोइना को धमकी देगी। (ये भी पढ़ें: करण कुंद्रा की Ex गर्लफ्रेंड Anusha Dandekar ने Bhushan Pradhan से गुपचुप की सगाई? फोटो ने लगाई आग)

नोइना को बेइज्जती के थप्पड़ मारेगी तुलसी

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा नोइना तुलसी के हत्थे चढ़ चुकी है और मिहिर पहले ही पीछे हो चुका है। वह नोइना का सच जानकर हैरान है, लेकिन जब नोइना किसी की बात सुनती नहीं है कि तुलसी सीधा डॉक्टर को फोन मिला देती है और उनके मुंह से नोइना का सच उगलवाती है। इसके बाद नोइना का सारा कच्च चिट्ठा खुल जाता है और उसके पास कुछ कहने के लिए नहीं होता। इसके बाद तुलसी नोइना को प्यार का पाठ पढ़ाती है और बताती है कि मिहिर ने नोइना को दोस्त मानकर घर में जगह दी और उसने मिहिर का ही भरोसा तोड़ दिया। इस मौके पर तुलसी नोइना को खूब सुनाती है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Big 7 Twist: मेहर की होगी मौत, बुरी तरह फंसेगी मायरा; अभिरा के आगे गिड़गिड़ाएगा अरमान)
smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)

नोइना को धमकी देगी तुलसी

इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी नोइका को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी तो नोइना तुलसी को धमकी देने की कोशिश करेगी। तब तुलसी का गुस्सा फूटेगा। वो नोइना को आंखें नीचे रखने की बात कहेगी और उसे बताएगी कि जब तुलसी मर्यादा के लिए अपने बेटे को मार सकती है तो नोइना क्या चीज हैं। तुलसी नोइना से वीरानी परिवार के हर सदस्य से दूर रहने की सख्त हिदायत देती है। इस दौरान सड़क पर पड़ी नोइना सिर्फ तुलसी की बातें ही सुन पाती हैं। उसे कुछ जवाब नहीं दे पाती।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article