टीवी मसाला

Prince Narula का लेटेस्ट सॉन्ग Ruffle Dunali यू-ट्यूब से हुआ डिलीट, BB विनर पर लगा था गाना चोरी का आरोप

Prince Narula Latest Song Ruffle Dunali Deleted From Youtube: मशहूर रियलिटी शो स्टार और एक्टर प्रिंस नरूला को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका गाना 'रफल दुनाली' यू-ट्यूब से डिलीट हो चुका है।

Image

प्रिंस नरूला का गाना 'यू-ट्यूब' से डिलीट - फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Prince Narula Latest Song Ruffle Dunali Deleted From Youtube: मशहूर रियलिटी शो स्टार और एक्टर प्रिंस नरूला इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। प्रिंस नरुला ने जहां पहले 'द 50' में रहते हुए अपने गेम के कारण लाइमलाइट बटोरी। वहीं अब प्रिंस नरूला बीते कुछ दिनों से अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'रफल दुनाली' के लिए विवादों में घिरे हुए हैं। प्रिंस नरूला पर गाना चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद से ही वह काफी विवादों में थे। लेकिन इन सबके बीच प्रिंस नरूला को एक और तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रिंस नरूला (Prince Narula) का गाना 'रफल दुनाली' यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: 'सिरदर्दी चली गई...', दिव्या अग्रवाल से रिश्ता टूटने पर बोले Prince Narula, दिया शॉकिंग बयान

    प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने 'रफल दुनाली' सॉन्ग किरण बाजवा और नुरावी प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर तैयार किया था। लेकिन रिलीज होते ही गाना कॉपीराइट विवाद में घिर गया। आर्टिस्ट राजा साहब ने सार्वजनिक तौर पर प्रिंस नरूला और उनकी टीम पर बगैर क्रेडिट और भुगतान किये उनके गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राजा साहब ने सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीन शॉट्स और कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कैसे प्रिंस नरूला ने उन्हें रिलीज से पहले ही पैसे चुकाने और क्रेडिट्स देने का वादा किया था। लेकिन स्पॉटीफाई और यू-ट्यूब पर 'रफल दुनाली' सॉन्ग बगैर राजा साहब के नाम के रिलीज हुआ, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें: Prince Narula ने चोरी किया Ruffle Dunali गाना? आर्टिस्ट ने इंटरनेट पर लीक किया Audio; खोली एक्टर की पोल पट्टी

    prince narula

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    'रफल दुनाली' को लेकर प्रिंस नरूला (Prince Narula) और राजा साहब के फैंस के बीच भी जमकर विवाद हुआ। इन सबके बीच ही अब यू-ट्यूब से ये गाना हटा दिया गया है। बता दें कि इस मामले पर अभी तक प्रिंस नरूला की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    'द 50' के दौरान भी विवाद में रहे प्रिंस नरूला

    प्रिंस नरूला (Prince Narula) 'द 50' के वक्त भी काफी विवाद में रहे। रजत दलाल, सिवेत तोमर और दिव्या अग्रवाल जैसे कई कंटेस्टेंट्स से प्रिंस नरूला का झगड़ा हुआ।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article