Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर न सच मायरा और मुक्ति दोनों के सामने आ गया है और मायरा ने अपने पापा अरमान की शादी मेहर से तोड़ दी है। दूसरी तरफ अरमान ने मेहर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी कर दी, लेकिन अब मेहर अपनी आखिरी चाल चलती हुई नजर आएगी। मेहर मायरा और मुक्ति दोनों की जान लेने की कोशिश करेगी लेकिन इस मौके पर बड़ा ट्विस्ट आएगा। अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा। आइए आपको बताते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मेहर अब मायरा को मौत को नींद सुलाने का फैसला लेगी। वो कृष से मायरा की लोकेशन लेगी और सीधा होस्टल पहुंच जाएगी।
इसके आगे दिखाया जाएगा कि मायरा मुक्ति के पास होस्टल पहुंच जाएगी। इस मौके पर मुक्ति अभिरा का लक्की चर्म तलाश कर रही होती है। तब मायरा वहां पहुंच जाती है और मुक्ति से माफी मांगती है। इस मौके पर मायरा को अभिरा के अस्पताल में भर्ती होने की बात पता चलती है और दोनों वहां के लिए निकलते हैं।
होस्टल में मुक्ति और मेहर मायरा को देख लेंगे और दोनों ही उससे बचने की कोशिश करेगी और तब मेहर बार बार मेजर का नाम पुकारेगी। दूसरी तरफ अभिरा और अरमान होस्टल की तरफ आते हैं लेकिन रस्ते में उनकी कार खराब हो जाती है।
दूसरी तरफ पोद्दार परिवार में सब परेशान होते हैं। किसी को नहीं पता होता कि क्या चल रहा है और इसी बीच सभी लोग अभिरा के फोन में मेहर का वीडियो देखते हैं और सब हैरान रह जाते हैं। तब कृष डर जाता है क्योंकि उसने मेहर को मायरा की लोकेशन दे दी थी।
इसके आगे दिखाया जाएगा कि दादी सा घर पहुंच जाती है और वो सबको सुनाती है। इस मौके पर दादी सा बताती है कि मेहर ने अभिरा पर हमला किया है लेकिन फिर भी विद्या, मेहर और अभिरा को एक जैसा बताती है। तब दादी सा को मेहर खूब सुनाती है।
शो में बाद में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान पर मेहर के गुंडे हमला कर देते हैं और अरमान उन सभी को खूब पीटता है। होस्टल में मेहर के सामने मुक्ति और मायरा आ जाती है लेकिन मुक्ति मायरा को लेकर भाग जाती है।
होस्टल में एक जगह छुपकर मुक्ति और मायरा, अभिरा को फोन करते हैं और तब अभिरा मुक्ति को मायरा का ध्यान रखने के लिए कहती है। इस दौरान मायरा को एहसास होता है कि अभिरा उससे कितना प्यार करती है।