'मेरा डायवोर्स पार्टी करेंगे और...' कैमरे के सामने बोल पड़ीं Akanskha Chamola, अब हो रही हैं ट्रोल

Akanksha Chamola Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का एक्टर गौरव खन्ना से तलाक होने वाला है। लेकिन हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपनी डायवोर्स पार्टी का जिक्र किया, जिसपर वह निशाने पर आ गई हैं।

Akanksha Chamola Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों 'इंडियाज गेम शो' में नजर आ रही हैं। आकांक्षा चमोला बीते लंबे वक्त से अपने और गौरव खन्ना के तलाक के कारण भी चर्चा में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इन्हीं सबके बीच आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक की पार्टी करने की बात कही है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। आकांक्षा चमोला का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बात करती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

Akanksha Chamola करेंगी डायवोर्स पार्टी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) 'इंडियन गेम शो' के सेट पर पहुंचती हैं। वहां पैपराजी उन्हें अपने साथी के बारे में बताते हैं कि मैम इसका ब्रेकअप हो गया है। इसपर आकांक्षा चमोला मजाक में कहती हैं कि ब्रेकअप हो गया है तो पार्टी दे। आकांक्षा चमोला पैपराजियों से आगे बताती हैं, "अभी मैं घर बनाने में बिजी हूं ना, उसके बाद पार्टी करूंगी।" वो पैपराजी से पूछती है तेरा ब्रेकअप हुआ या नहीं ये बता, फिर साथ में पार्टी करेंगे। तेरा ब्रेकअप पार्टी और मेरा डायवोर्स पार्टी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: किसके हाथ लगेगी शो की ट्रॉफी? Grand Finale की तारीख का हुआ खुलासा

    End of Feed