Akanksha Chamola हुईं बड़े हादसे का शिकार! घुटने और पसलियों में लगी चोट

Akanksha Chamola Injured Herself: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में वह हादसे का शिकार हो गईं और उनके घुटने व पसलियों में चोट लग गई।

Akanksha Chamola Injured Herself: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। आकांक्षा चमोला ने जहां "लॉकअप 2' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं इन दिनों वह भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के 'इंडियन गेम शो' में नजर आ रही हैं। आकांक्षा चमोला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घुटने पर गरम-पट्टी बंधी नजर आई। उनके इस वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया। आकांक्षा चमोला ने वीडियो में बताया कि उन्हें घुटने और पसलियों में चोट लग गई है। आकांक्षा चमोला ने अपने वीडियो में चोट लगने की वजह भी जाहिर की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में Gaurav Khana ने आकर बिगाड़ा Akanksha Chamola का गेम? एक्ट्रेस ने ताना मारते हुए निकाली भड़ास

Akanksha Chamola को लगी चोट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) एक शो के सेट से बाहर नजर आईं। उन्होंने इस दौरान ब्लू ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक रही। लेकिन आकांक्षा चमोला के घुटनों पर पट्टी बंधी देख पैपराजियों ने उनसे सवाल किया कि उन्हें आखिर क्या हो गया है। इसपर आकांक्षा चमोला ने कहा, "घुटना गया, पसलियां गईं।" वहीं जब पैपराजियों ने सवाल किया कि आखिर आकांक्षा को ये चोट कैसे लगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "ये मैं अपने घर में स्टंट्स कर रही थी, तब हो गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान ने 2 कंटेस्टेंट्स का नाम किए रिवील, दर्शकों के फैसले पर अटकी शो में एंट्री

    End of Feed