बलात्कार का केस दर्ज होते ही फरार हुए Ajaz Khan, एक्टर की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

Ajaz Khan Untraceable By Mumbai Police: कल एक 30 वर्षीय महिला ने एक्टर एजाज खान के खिलाफ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। खबर सामने आते ही सभी सन्न रह गए। अब खबर सामने आई है कि शिकायत दर्ज होते ही एजाज खान फरार हो गए हैं जिन्हे मुंबई पुलिस ढूंढ रही है।

Ajaz Khan Untraceable By Mumbai Police: एक्टर एजाज खान इन दिनों सुर्खियों के साथ-साथ विवादों के भवंडर में घिरे हुए हैं। कल खबर सामने आई कि एजाज खान ने एक महिला का रेप किया। ऐसे में 30 वर्षीय महिला ने एजाज खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। मामला मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। अब खबर सामने आई है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद एजाज खान पुलिस के रेडार से गायब हो गए हैं। खुद मुंबई पुलिस ने बताया कि एजाज खान कंप्लेट फाइल होते ही पकड़ से बाहर हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Ajaz Khan Untraceable By Mumbai Police

मुंबई के चारकोप पुलिस ने बताया कि 'एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) पर एक्ट्रेस संग कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उनसे कान्टैक्ट करने की कोशिश की तो उनका मोबाईल बंद है। एजाज खान पुलिस के संपर्क से फरार हो चुके हैं। पुलिस उनसे मिलने पहुंची लेकिन वो वहाँ भी मौजूद नहीं थे। अब ऐसे में पुलिस उनकी तलाश कर रही है।' बताया जा रहा है कि एजाज खान ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था और घर जाकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं एजाज खान ने महिला को धर्म बदलकर शादी करने का वादा भी किया था।

End of Feed