Aishwarya Sharma ने तलाक की खबरों के बीच किया Neil Bhatt को अनफॉलो, डिलीट कीं शादी और सगाई की फोटोज

Aishwarya Sharma Unfollows Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक की अटकलों के बीच नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अपने एकाउंट से नील भट्ट संग तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

Aishwarya Sharma Unfollows Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी बनकर ऐश्वर्या शर्मा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर खबर आई थी कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लंबे वक्त से एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अब तलाक की अटकलों के बीच नील भट्ट ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ अपनी शादी और सगाई की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Aishwarya Sharma ने तलाक की अटकलों के बीच उठाया बड़ा कदम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के तलाक की अटकलें लंबे वक्त से लग रही हैं। 2025 में होली के बाद से ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों लगातार दो करवाचौथ पर अलग रहे। वहीं तलाक की अटकलों के बीच अब ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि नील भट्ट अभी भी ऐश्वर्या शर्मा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता है। ऐश्वर्या शर्मा ने नील के साथ अपनी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया से हटा दी हैं, जिसमें सगाई और शादी की फोटोज भी शामिल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने लव, कनिका और काजी को लगाई लताड़, अरिश्फा को भी दी नसीहत

    बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर बीते साल नवंबर में खबर आई थी कि दोनों ने तलाक फाइल किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक नील भट्ट या ऐश्वर्या शर्मा की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों दोस्त बने और सेट पर ही उन्हें एक-दूजे से प्यार भी हुआ। नवंबर, 2021 में नील और ऐश्वर्या ने शादी रचाई थी।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed