Aishwarya Sharma और Neil Bhatt की शादी में चल रही है खटपट? एक्ट्रेस ने बताई पति से अलग रहने की सच्चाई

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt: कई समय से खबरें उड़ रही थी कि टीवी कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में अनबन चल रही है। सिर्फ यही नहीं ऐश्वर्या पति से दूर अलग घर में भी शिफ्ट हो गई हैं। अब इन सभी रुमर्स की सच्चाई खुद ऐश्वर्या ने बताई है।

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt: टीवी दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल में से एक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी शादीशुदा और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। दोनों सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आए थे और इसी से उनके प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। ये कपल बिग बॉस सीजन 17 में भी नजर आ चुका है। कई समय से खबरें उड़ रही है कि नील और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम चल रही है। सिर्फ यही नहीं रुमर्स ये भी उड़े की ऐश्वर्या नील भट्ट से अलग होकर नए घर में रह रही हैं। अब खुद इन सब रुमर्स को विराम देते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने सच्चाई बताई।

Aishwarya Rai on Living Separate From Neil Bhatt

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने बताया 'हमारी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशाल चल रही है। हम सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरे पोस्ट नहीं कर रहे या दिखाई नहीं दे रहे इसका मतलब ये नहीं हमारे बीच खटपट चल रही है। वैसे भी हम एक साथ काम करना पसंद नहीं करते। हम दोनों ही एक्टर्स हैं और रास्ते अलग-अलग। हालांकि हमेशा हमने ही चीजों में एक दूसरे का साथ दिया है।'

End of Feed