ईशा मालवीय की जिंदगी में वापस आना चाहते हैं Abhishek Kumar! सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2024, 06:36 PM IST

ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। समर्थ ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर आने लगी। कपल ने अभी तक ब्रेकअप की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है। इस बीच ईशा के एक्स अभिषेक कुमार के इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। एक्टर ईशा की जिंदगी में फिर से वापस आना चाहते हैं।

Samarth-Isha Breakup: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वैलेंटाइन डे के दिन समर्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था कि कुछ लोग काम में इतने बिजी हो गए हैं कि उनके पास लोगों से मिलने का टाइम है। दूसरों के लिए स्टोरी शेयर कर रहे हैं। लेकिन अपनों के लिए कोई टाइम नहीं है। समर्थ के इस पोस्ट के बाद फैंस को लगने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ईशा के पेरेंट्स ने समर्थ संग उनके रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया था। बिग बॉस 17 में दोनों के लव अफेयर ने खूब सुर्खियों बटोरी थी।

ईशा और समर्थ के ब्रेकअप की खबरों के बीच अभिषेक कुमार की इंस्टा स्टोरी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। एक्टर के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि वो ईशा संग दोबारा अपने रिश्ते को शुरू करना चाहते हैं।

End of Feed