Adaa Khan on Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा का 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले जाना सभी को परेशान कर रहा है। जो भी यह खबर सुन रहा है, वो हैरानी जता रहा है। किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) इतनी छोटी सी उम्र में इतना बड़ा कदम उठा लेंगी और दुनिया को अलविदा कहकर चली जाएंगी। तुनिषा शर्मा की मौत पर अदाकारा अदा खान (Adaa Khan) ने टाइम्स नाउ के साथ बात की है। अदाकारा अदा खान ने कहा है कि हम सभी के जीवन मे ंकोई न कोई परेशानी चल रही होती है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारना चाहिए। जब भी हमारे दिमाग में ऐसा कोई ख्याल आए तो हमें अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए।
Tunisha Sharma Suicide Case Exclusive: तुनिषा को याद कर भावुक हुईं Adaa Khan, बोलीं 'ऐसा ख्याल जब भी आए तो मम्मी-पापा...'
अदा खान ने कहा, 'तुनिषा के साथ जो भी कुछ हुआ, वो बेहद दुखी है। हम सभी जीवन में परेशानियों से गुजरते हैं, ऐसा कोई नहीं है, जिसकी जिंदगी में कोई परेशानी न हो। आजकल लोगों को लग रहा है कि चुनौतियों के बाद दुनिया ही नहीं बचती है, ऐसा नहीं होता है। हमें समझना चाहिए कि दूसरे छोर पर रोशनी जरूर होती है। जब आपको लगता है कि सबकुछ खत्म हो गया है, तब आपकी नई शुरुआत होती है। मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि जब आपके दिमाग में ऐसा ख्याल आए थो ये जरूर सोचें कि आपके परिवार का क्या होगा? क्योंकि वो आपसे सच्चा प्यार करते हैं। उनसे ज्यादा प्यार आपसे कोई नहीं कर सकता है। आप हार मत मानिए। कुछ भी करने से पहले अपने माता-पिता का सोचो क्योंकि उनकी दुनिया खत्म हो जाती है।'
जब अदा खान से पूछा गया कि जब भी इंडस्ट्री से किसी की आत्महत्या की खबर आती है तो एक कलाकार के तौर पर उनके दिमाग में क्या आता है, तो उन्होंने कहा, 'मैं सच कहूं तो ऐसी खबरों से मेरा दिल बैठ जाता है। ऐसी खबरें दिल तोड़ देती हैं। मैं तुनिषा की मां के बारे में सोच रही हूं।'
