इंडियन आइडल 13 के मेकर्स ने आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल के सीन पर चलाई कैंची, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- मैंने कितना कुछ बोला लेकिन...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2022, 04:51 PM IST

Indian Idol 13: सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में इस हफ्ते फिल्म आशिकी की स्टार कास्ट शामिल हुई थी। लंबे समय बाद आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल किसी शो में नजर आई थीं। एक्ट्रेस का कहना है कि मेकर्स ने उनके सीन डिलीट कर दिए। इस बात से एक्ट्रेस काफी नाराज है।

Indian Idol 13 : सोनी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। शो में इस हफ्ते आशिकी टीम के साथ स्पेशल एपिसोड रखा गया। इस एपिसोड में फिल्म आशिकी की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई थी, जिसमें अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal), राहुल रॉय (Rahul Roy) और दीपक तिजोरी, कुमार सानु नजर आए। कंटेस्टेंट्स ने इस फिल्म और कुमार सानु के बेहतरीन गानों पर किया परफॉर्म। 1990 के दशक में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के गानों को कुमार सानु ने लिखा था। शो के मेकर्स पर भड़की अनु अग्रवाल।

anu aggarwal (1)

anu aggarwal (credit pic: instagram)

अनु ने इंडियन आइडल के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनके और कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत के सीन को कट किया गया। उन्होंने बताया कि मैं राहुल और दीपक के साथ बैठी हूं, फिर भी मुझे फ्रेम से हटा दिया गया। एक्ट्रेस ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में कहा कि, मैंन शो में कई बातें कहीं हैं, लेकिन शो में कुछ भी नहीं दिखाया गया।

End of Feed