सास बिना ससुराल फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Shakuja) टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। एक्ट्रेस भले ही टीवी शोज से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि मैंने शादी से पहले छह साल तक अपने बॉयफ्रेंड रोहित नाग (Rohit Nag) को डेट किया था। लेकिन शादी के बाद हम दोनों के बीच तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल हो गया था। हम एक- दूसरे से तलाक लेना चाहते थे। हमें लगा कि क्यों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दे और मालदीव वेकेशन पर चले गए
aishwarya shakuja (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि जब मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा तो रोहित मेरे साथ हमेशा खड़ रहे थे। मैंने अपने करियर में वापसी की और फिर अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला लिया। शादी के कुछ समय बाद ही चीजें खराब होने लगी। एक- दूसरे के बीच हमें तालमेल बिठाने में मुश्किल होने लगी। ऐसे में अपने शादी को एक नया मौका देने का फैसला किया और मालदीव वेकेशन पर निकल गए।
शादी के 6 साल बाद पति से तलाक चाहती थी ऐश्वर्या
मालदीव वेकेशन पर हमारी मुलाकात एक ज्योतिषी से हुई जिसने हमें शादी को देखने का एक नया नजरियां दिया। उस समय मुझे और रोहित को एहसास हुआ कि शादी में सबसे जरूरी प्यार होता है। हमने अपनी शादी को दोबारा मौका देने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शुरुआत में सबकुछ आसान होता है। लेकिन मुश्किल समय में अपने पार्टनर का साथ देना और उस पर भरोसा रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
ऐश्वर्या ने मैं न भूलूंगी, त्रिदेवियां, रिश्ता डॉटकम और ये है चाहते जैसे शोज में काम किया है। टीवी शोज के अलावा एक्ट्रेस ने नच बलिए 7 और फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 में हिस्सा लिया था।
