Abhishek Kumar Marriage Secretly, Rumors Starts: टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिषेक कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिषेक कुमार आए दिन सुर्खियों में बने रहसते हैं। इन दिनों टीवी एक्टर 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह 'इश्क दम इडली रसम' में भी लीड किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिषेक कुमार ने रिश्तों को प्राइवेट रखने पर बात की। साथ ही एक्टर ने मीडिया से ये तक कह दिया कि क्या पता मेरी शादी हो गई हो और किसी को इस बारे में पता न हो। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने गुपचुप की कोर्ट मैरिज! अभिषेक कुमार ने खोल दी पोल
अभिषेक कुमार ने गुपचुप रचाई शादी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने फिल्मीबीट संग बातचीत में रिलेशनशिप को निजी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हां, अब तो गार्ड्स ऊपर हो जाते हैं। अब तो सीधा, मुझे लगता है कि मैं 29 का हूं तो शायद जब भी अब रिलेशनशिप आएगा। अभी मैंने...मैं नहीं सोचता अभी। ना मैं चाहता हूं। मैं अभी ठीक हूं और अच्छा हूं।" अभिषेक कुमार ने अपने बयान में कहा कि वह अभी रिलेशनशिप के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। लेकिन एक्टर ने साथ ही ये भी कहा कि आगे वो जब भी रिलेशनशिप में आएंगे तो इसे निजी ही रखेंगे। यह भी पढ़ें: TV की पार्वती ने पूल में उतरकर बढ़ाया तापमान, बेटी के 6 मंथ बर्थडे पर खोला यादों का पिटारा
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने इस बारे में कहा, "अगर आया जिंदगी में तो मैं थोड़ा निजी ही रखूंगा। जब तक हम लोग आश्वस्त न हो जाएं। पब्लिक कर दूं और ऊपर से छोड़कर चली जाए, मैं क्या करूं? तो थोड़ा धीरे-धीरे ही उसको, शायद मैं उसे सार्वजनिक ही न करूं। शादी भी कर लूं, पता ही न चले। हां सीधा फोटो आ जाए। नहीं बताऊं ही नहीं। क्या पता अभी भी हो गई हो मेरी शादी।" बता दें कि अभिषेक कुमार टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग रिलेशनशिप में थे। दोनों एक सीरियल में काम करते हुए एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। वहीं "बिग बॉस 17' में भी उनके और ईशा मालवीय के रिलेशनशिप पर खूब बातें हुई थीं।
