Shilpa Shinde Fake Sexual Harassment Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों शिल्पा शिंदे विवादों में घिरी हुई हैं। उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में ये कबूल किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उस वक्त उनपर मेकर्स द्वारा दबाव बनाया जा रहा था और लीगल नोटिस भेजे जा रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया। लेकिन इस सच को कबूलते ही शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यहां तक कि हिना खान से लेकर पूजा बेदी तक ने शिल्पा शिंदे को जमकर लताड़ लगाई। वहीं अब इस मामले पर प्रोड्यूसर संजय कोहली की पत्नी बिनैफर कोहली का रिएक्शन आया है। यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग फिर शुरू हुई Hina Khan की कैटफाइट, एक्शन की मांग कर बोलीं- PM और राष्ट्रपति से अनुरोध है कि...

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने भी संजय कोहली पर लगाए झूठे आरोपों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी का एक साल इन्हीं सबसे जूझते हुए चला गया। एक नकली एमएमएस मेरा उस वक्त फैलाया जा रहा था, जिसने मेरा तनाव और भी ज्यादा बढ़ा दिया। मेरा भी अपना एक परिवार है। जो मेरे साथ हुआ, मैं उसी को वापस लौटाना चाहती थी।" शिल्पा शिंदे ने अपने इंटरव्यू में संजय कोहली के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "वो एक अच्छे इंसान हैं। वह बहुत नर्मी से बात करते हैं और उन्हें पता है कि काम कैसे पूरा कराना है। लेकिन मुझे ये कभी समझ नहीं आया कि मेरी एग्जिट के वक्त वो मीटिंग में मौजूद क्यों नहीं थे। वो ही एक ऐसे इंसान हैं जो मामला सुलझा सकते थे।"
