Devoleena Bhattacharjee Slams Modi Government: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट कर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, नागपुर की एक छात्रा स्नेहा चतुर्वेदी ने नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द किये जाने के कारण खुदकुशी कर ली। स्नेहा ने एक नोट भी छोड़ा, जिसे देख लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश जताया। वहीं अब इस मामले पर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निराशा जाहिर की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसा। यह भी पढ़ें: 'लड़की बचाओ-पढ़ाओ नाटक' दिल्ली बस गैंगरेप पर फूटा Devoleena Bhattacharjee का गुस्सा, धर्म रक्षकों पर निकाली भड़ास
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट में लिखा, "मैंने बहुत सी चीजों में हमारे प्रधानमंत्री का समर्थन किया है। लेकिन ये गड़बड़ियां, शिक्षा के साथ खेलना, छात्रों के भविष्य बर्बाद करना, पेपर लीक्स, और दोबारा परीक्षाएं ये कोई जोक नहीं है सर। आप हमें निराश कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आप और कितनी जिंदगियां बर्बाद करने वाले हैं। आपको क्या लगता है कि नीट और जेईई की दोबारा परीक्षा कराना मजाक है? सच में, खुद के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और यहां बच्चों के भविष्य के साथ कबड्डी खेल रहे हैं।" यह भी पढ़ें: 'प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना बच्चा मरते..' आतंकी घटना देख Devoleena Bhattacharjee का फटा कलेजा, बयां किया दर्द

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि 12 मई को नीट परीक्षा रद्द होने के बाद भी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने शिक्षा मंत्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था कि इस देश में शिक्षा मजाक बनकर रह गई है। एक शिक्षा मंत्री वो होना चाहिए जो मेहनत, मेरिट और अकैडमिक दबाव को समझे। जो खुद भी अकैडमिकली बेहतर हो और उसने अपनी उपलब्धि से सम्मान कमाया हो।
