Sonarika Bhadoria Photos Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। सोनारिका भदौरिया ने टीवी पर कई हिट शोज दिये, जो आज भी दर्शकों के दिल में हैं। वहीं सोनारिका भदौरिया ने बेटी के 6 महीने के पूरे होने पर अपनी यादों का पिटारा खोला है। सोनारिका भदौरिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें और बेटी के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सोनारिका भदौरिया की इन फोटोज पर-
सोनारिका भदौरिया ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक रहा। पूल में उतरकरक सोनारिका भदौरिया ने इंटरनेट का तापमान बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
प्रेग्नेंसी में सोनारिका भौदरिया ने वैकेशन को खूब एंजॉय किया था। ये बात उनकी तस्वीरों से साफ जाहिर होती है। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें उनका अंदाज कमाल रहा।
सोनारिका भदौरिया प्रेग्नेंसी के वक्त मालदीव घूमने गई थीं, जिससे जुड़ी फोटोज अब एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस फ्लोरल ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
'देवों के देव महादेव' एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया अपनी इस तस्वीर में भी बेहद प्यारी लगीं। पिंक टॉप, पिंक स्कार्फ के साथ सोनारिका भदौरिया का लुक जबरदस्त लगा।
वहीं अपनी इस तस्वीर में सोनारिका भदौरिया बेटी को गोद में लेकर पूल में एंजॉय करती नजर आईं। बता दें कि सोनारिका और विकास पराशर ने अपनी बेटी का नाम 'विरिका' रखा है।
सोनारिका भदौरिया ने ये फोटोज अपनी बेटी के 6 महीने की पूरी होने की खुशी में साझा की हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "6 महीने अंदर और 6 महीने बाहर। मेरी प्यारी प्यारी बेटी, मैंने पलक झपकी और आधा साल गुजर गया। तुम्हारी मां बने 6 महीने हो गए हैं। तुमने मेरे जीवन को नया अर्थ दिया है। तुम्हें रोज बढ़ते हुए देखना भी खुशनसीबी है, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा। इस मोड़ पर, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, केवल यही काफी नहीं है। किसी को ऐसे शब्दों के साथ आना चाहिए, इस एहसास के लिए।"
सोनारिका भदौरिया की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को कुछ ही देर पहले साझा किया है, लेकिन इसपर अभी तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।