BIGG BOSS OTT 2 Captain: सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच छाया हुआ है। शो को ऑन एअर हुए अभी दो हफ्ते हुए हैं कि हर रोज बिग बॉस के घर में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है । कल रात बिग बॉस के सदस्यों ने घर का दूसरा कप्तान चुना है। घर के दूसरे कप्तान के रूप में बिग बॉस ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान को घर का दूसरा कप्तान बनाया है। अभिषेक को कप्तान बनाने पर घर में जमकर हंगामा हुआ। इन सब के बीच दर्शकों को एंटरटेनमेंटका फुल डोज मिला।
अभिषेक बना दूसरा कप्तान
फलक नाज( Falaq Naaz) के बाद अब अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को बिग बॉस का दूसरा कप्तान बनाया गया है। खुद बिग बॉस ने अभिषेक को चुना है। अभिषेक से पहले सभी घरवालों ने जैद हबीब को कप्तान चुना था लेकिन बिग बॉस ने अभिषेक को सीक्रेट टास्क देकर नया कप्तान बना दिया। फुकरा इंसान के कप्तान बनने पर आकांक्षा पूरी, मनीषा रानी, जिया शंकर को जहां खुशी हुई वहीं बाकी सदस्यों ने घर में कोहराम मचा दिया है।
अभिषेक ने बताई घरवालों की गलतियां
दरसल हुआ यह था कि टीम बी के जीतने के बाद बिग बॉस ने सभी को टीम बी से एक कैप्टन चुनने के लिए कहा था। सभी ने मिलकर जैद हबीब को नया कप्तान बना दिया। लेकिन बिग बॉस को यह फ़ैसला पसंद नहीं आया उन्होंने अभिषेक को कन्फेशन रूम में बुलाया और कप्तान बनने का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि अगर तुम कल सुबह तक घर वालों की 10 गलतियां बता देते हो तो तुम नए कप्तान बन जाओगे। अभिषेक ने कुछ ही देर में घर वालों की 7 गलतियां बता दी। इसके बाद बिग बॉस ने सभी के सामने अभिषेक को नया कप्तान घोषित कर दिया।
