Bigg Boss 17: अभिषेक ने ईशा मालवीय के कैरेक्टर की उड़ाई धज्जियां, कहा "ब्रेकअप होते ही 2 महीने में नया बॉयफ्रेंड

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar and Isha Malviya fight: बिग बॉस 17 के घर में लव बर्ड बनकर आए ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच फिर एक बार जुबानी जंग छिड़ जाती है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान ईशा, अभिषेक को नॉमिनेट कर देती है, जिसके बाद गुस्से में अभिषेक फिर से ईशा के चरित्र की धज्जियां उड़ा देता है।

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar and Isha Malviya fight: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ रोमांचक होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट कहीं दुश्मन से दोस्त बन रहे हैं तो कुछ दोस्त से दुश्मन होते जा रहे हैं। अभी लेटेस्ट एपिसोड में फिर एक बार अभिषेक और ईशा के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और फिर एक बार हमेशा की तरह अभिषेक, ईशा के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते नजर आता है। आइए देखते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट और उस पर नजर डालते हैं।

Bigg Boss 17: Abhishek Kumar Disrespect Isha Malviya

इस हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान ईशा, अभिषेक घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करती और बताती है कि वह हमेशा हर किसी का अपमान करता रहता है। वह गुस्से में सब भूल जाता है। जिसके बाद फिर अभिषेक गुस्से में ईशा के चरित्र पर सवाल उठाता है और ईशा को पुरानी बातें याद करने को बोलता है। अभिषेक गुस्से में बोलत है, "मुझे गुस्सा मत दिलाओ, याद नहीं है ब्रेकअप एक से हुआ और दो महीने में नया बॉयफ्रेंड।"अभिषेक की बदतमीजी को देख समर्थ खुद को रोक नहीं पाता है और वह अभिषेक को गुस्से में पीछे हटने को बोलत है।

End of Feed