Abhishek Kumar Buys New House: टीवी दुनिया का जाना माना चेहरा अभिषेक कुमार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिषेक को लोगों के बीच पहचान 'बिग बॉस 17' से मिली। एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के फाइनलिस्ट भी रहे। आखिरी बार एक्टर को कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में देखा गया था। अब अभिषेक ने अपना सालों से बुने सपने को सच कर लिया है। अभिषेक ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों का शुक्रिया कर दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अभिषेक का पोस्ट।
टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने सपना पूरा करते हुए मुंबई में खुद का घर खरीदा। पोस्ट शेयर कर अभिषेक ने लिखा ' सबसे पहले तो आप सबका दिल से शुक्रिया इतना प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं का। आज आप सबके प्यार की वजह, मेरी मेहनत और परिवार के आशीर्वाद से बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया। मुंबई में मेरा पहला छोटा सा प्यारा सा घर खरीदा। इतना याचा लग रहा है कि क्या बताऊँ। बहुत मेहनत की है यहाँ तक पहुँचने के लिए, बहुत कुछ बलिदान और उतना प्यार भी सभी ने दिया। आप सब अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें।'
तस्वीरों में अभिषेक कुमार ने घर से दिख रही मुंबई की खूबसूरती दिखाई। इसी के साथ कई समय से खबरें उड़ रही हैं कि ईशा मालवीय के चलते अभिषेक और समर्थ जुरैल की दोस्ती में दरार आ गई है। बता दें अभिषेक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय संग रोमांटिक म्यूजिक वीडियो किया था।
