'केस तो बनता है' में अमिताभ बच्चन पर जोक सुनाने से भड़के अभिषेक, शो की शूटिंग छोड़कर गए एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 09:01 AM IST

अभिषेक बच्चन का 'केस तो बनता है' शो से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉमेडियन परितोष अमिताभ बच्चन पर जोक सुनाते हैं, जिसे सुनने के बाद जूनियर बच्चन गुस्सा हो जाते हैं और वो चलती शूटिंग छोड़कर चले जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

केस तो बनता है (Case toh banta hai) शो के कई किल्प सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस शो में रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), कुशा कपिला (kusha Kapila) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) सेलेब्स के साथ मस्ती मजाक करते हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) पर किए गए जोक को लेकर काफी नाराज हो जाते हैं। अभिषेक मेकर्स से शूटिंग बंद करने के लिए कहते हैं, ये देखकर रितेश और कुशा भी हैरान हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या हो गया कि जूनियन बच्चन शो छोड़कर चले जाते हैं।

case toh banta hai

case toh banta hai (credit pic: instagram)

अमेजन मिनी टीवी के शो केस तो बनता है से एक किल्प वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर- कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी अमिताभ बच्चन को लेकर एक जोक करते हैं, जिसे सुनने के बाद जूनियर बच्चन काफी गुस्सा हो जाते हैं।

End of Feed