'पूरी रात रोया', Rakhi Sawant से थप्पड़ खाने पर Abhishek Awasthi का सालों बाद छलका दर्द, प्यार में झेली थी जिल्लत

Abhishek Avasthi On Rakhi Sawant Slap Controversy: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक बार अभिषेक अवस्थी को दुनिया के सामने थप्पड़ मारा था। अब सालों बाद अभिषेक ने इस पर दर्द बयां किया है।

Abhishek Awasthi On Rakhi Sawant Slap Controversy: इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के नाम से कई सारे विवाद जुडे़ हैं। ये बात सच है कि राखी की जिंदगी एक खुली किताब की तरह हैं, जिसमें कई सारे किस्से हैं और फैंस उन किस्सों को चटकारे लेकर पढ़ते हैं। राखी सावंत की जिंदगी में एक समय पर अभिषेक अवस्थी भी थे। एक्टर और कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी (Abhishek Awasthi) और राखी एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों ने नच बलिए 3 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया, लेकिन दोनों के एक विवाद ने हर किसी को हैरान कर दिया। राखी ने अभिषेक को मीडिया के सामने जोरदार थप्पड़ मारा था। अब सालों बाद अभिषेक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। Eisha Singh से पहले इन 4 एक्ट्रेसेस से चला Avinash Mishra का चक्कर, किस-किसको दिया धोखा?

abhishek avasthi on rakhi sawant

abhishek avasthi on rakhi sawant (photo credit-instagram)

राखी सावंत के थप्पड़ कांड पर बोले अभिषेक अवस्थी

अभिषेक अवस्थी हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस मौके पर एक्टर ने राखी सावंत संग हुए विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि व इस उत थप्पड़ से मिले दर्द को भूल नहीं पाए हैं। अभिषेक अवस्थी ने कहा कि मैं उस दिन पूरी रात रोया था। कई दिन हो गए थे और मैं घर से नहीं निकला था। मेड आती थी, तो मैं कमरे के अंदर चला जाता था या बाथरूम में जाकर बैठ जाता था। मुझे लगता था कि मैं दुनिया को नजरें कैसे मिलाऊंगा। सभी ने न्यूज चैनल पर देखा था कि उन्होंने मुझे किस तरह थप्पड़ मारा था। इसके बाद मेरे लिए दुनिया से नजरें मिलाना बेहद मुश्किल हो गया था। Avinash Mishra की जिंदगी में Rishita Kothari की एंट्री? Eisha Singh से ब्रेकअप की बनीं वजह, भड़के ट्रोलर्स

    दर्द नहीं भूले अभिषेक

    इसके आगे अभिषेक अवस्थी ने कहा कि लेकिन मैंने हिम्मत की और मैं बाहर निकला। मुझे काम तो करना ही था, क्योंकि इस चक्कर में जिंदगी तो खत्म नहीं करनी थी। अभिषेक ने खुलासा किया है कि वह आज भी उस थप्पड़ कांड को भूल नहीं पाए हैं और इस घटना ने उनकी जिंदगी को काफी बदल दिया था।

    अभिषेक अवस्थि और राखी सावंत की लव लाइफ

    बता दें कि राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी ने तीन साल तक डेट किया। एक बार अभिषेक राखी को मनाने के लिए फूल और टेडी लेकर गए थे। ये दिन वैलेंटाइन का था, लेकिन राखी ने अभिषेक को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बिग बॉस 14 में राखी ने अभिषेक पर चीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि,अभिषेक ने आरोपों को लगत बताया था।

    End of Feed