असीम रियाज़ की साहानुभूति वाली बात पर आया अभिनव शुक्ला को गुस्सा, कहा- ' इतना जोश है तो देश के लिए खेलों.....'

Abhinav Shukla Hit Back on Asim Riaz: टीवी के दो पॉपुलर एक्टर अभिनव शुक्ला और असीम रियाज़ चर्चा में आ गए हैं। दोनों स्टार्स के बीच झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर से अभिनव शुक्ला ने असीम रियाज़ को निशाने पर लेते हुए बात बोली है।

Abhinav Shukla Hit Back on Asim Riaz: टीवी एक्टर असीम रियाज़( Asim Riaz) और अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla) के बीच विवाद लगातर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां असीम रियाज़ के फैंस के नाम पर अभिनव शुक्ला को धमकियाँ मिल रही हैं। दूसरी तरफ असीम रियाज़ इसे हमदर्दी बटोरने का तरीका बता रहा है। असीम की बातों से अब अभिनव शुक्ला चुप नहीं रहने वाले। वह भी एक के बाद एक पलटवार कर रहे हैं। अभिनव शुक्ला ने एक बार फिर असीम को आड़े हाथ ले लिया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें फटकार लगाई है।

Abhinav Shukla Hit Back on Asim Riaz

अभिनव शुक्ला( Abhinav Shukla) ने असीम रियाज़( Asim Riaz) पर निशान साधते हुए कहा कि 'वह मुझे जानता है, लेकिन उसने गलती की है। मैं चुप रहता हूं और सही के साथ खड़ा रहता हूं, ही कारण है कि कोई भी रियलिटी शो मुझे हमेशा शिकायत करने वाला, आक्रामक और गाली देने वाला मुंहफट बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। कंटेंट से ज़्यादा किरदार पहले रखता हूं। अगर लोगों को धक्का देना और सेट की संपत्ति को तोड़ना सबसे अच्छा है जो कोई वजन उठाकर बनाई गई बॉडी के साथ हासिल कर सकता है, तो मैं इससे प्रभावित नहीं हूँ। MMA ट्राई करो, देश के लिए खेलो। वैसे भी, शांत रहो।

End of Feed