Bigg Boss 16 फेम अब्दु रोजिक के बॉक्सिंग मैच हारने की खबर निकली झूठी, जानबूझकर रोका गया था मुकाबला

Abdu Rozik Reveals He Did Not Lose Boxing Match: 'बिग बॉस 16' से फेम हासिल करने वाले अब्दु रोजिक चंद दिनों पहले एक बॉक्सिंग मैच का हिस्सा बने थे, जिसे लेकर खबर आ रही है कि वह उसमें हार गए। लेकिन अब अब्दु ने खुलासा किया है कि वह मैच हारे नहीं हैं। बल्कि इसे रेफ्री द्वारा रोका गया था।

Abdu Rozik Reveals He Did Not Lose Boxing Match: 'बिग बॉस 16' के जरिए सबके दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक को लेकर खबर थी कि जिस बॉक्सिंग मैच के लिए उन्होंने अपनी शादी आगे बढ़ाई थी, उसमें वह हार गए। यहां तक कि अब्दु रोजिक के कई वीडियो और फोटोज भी वायरल हुए थे, जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आए थे। लेकिन अब अब्दु रोजिक ने खुद आगे आकर मामले की सच्चाई बताई है। अब्दु रोजिक ने बताया कि वह कोई मैच नहीं हारे थे। बल्कि रेफरी द्वारा खुद इसे रोका गया था। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के मुताबिक, विरोधी ने उन्हें कई बार सिर पर मारा था, जिसकी वजह से मैच रोकना पड़ा।

अब्दु रोजिक ने मैच हारने की खबर पर बताई सच्चाई

End of Feed