'सोएंगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच

Aanchal Khurana On Sanchita Ugale Suicide Case: एक्ट्रेस आंचल खुराना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडस्ट्री की पोल खोल रही हैं। आंचल ने ये वीडियो संचिता उगले की सुसाइड पर रिएक्ट करते हुए शेयर किया।

Aanchal Khurana On Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) के सुसाइड केस ने हर किसी को हैरान कर दिया। संचिता ने 14 जून को शाम 7 बजे अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। इस मौके पर एक्ट्रेस घर में अकेली थीं। संचिता के सुसाइड की वजह अब तक साफ नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है, लेकिन इस मामले पर अब इंडस्ट्री की तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस आंचल खुराना (Aanchal Khurana) ने संचिता उगले के सुसाइड पर दुख जताते हुए टीवी इंडस्ट्री की पोल खोली है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की तरह इंडस्ट्री की भेंट चढ़ीं Sanchita Ugale? चचेरे भाई ने सामने आकर किए शॉकिंग खुलासे)

Sanchita Ugale - anchal khurana

Sanchita Ugale - anchal khurana (photo credit- instagram)

    आंचल खुराना ने इंडस्ट्री पर निकाली भड़ास

    आंचल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टीवी इंडस्ट्री पर अपनी भड़ास निकालती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आंचल ने कहा, 'एक और टीवी एक्ट्रेस संचिता ने सुसाइड कर लिया है। चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए. लेकिन इस बीच कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है। एक छोटी सी बात पर रिप्लेसमेंट, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी से बहस कर लोगे तो रिप्लेसमेंट, सेल्फ रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट, या फिर तुम्हारे डेज काट देंगे। कभी किसी ने असल में सोचा है कि एक एक्टर पर क्या बीत रही है।' (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Naagin 7 Wrap Up: सेट पर आखिरी दिन फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, बोलीं- 'राधिका मर गईं, लेकिन ड्रेगन नहीं...')

      आंचल खुराना ने एक्टर्स से की अपील

      इसके आगे आंचल ने कहा, 'रोज सुबह उठकर हम ऑडिशन देते हैं, फिर रात को वही रिजेक्शन के बाद सो जाते हैं। सब कहते हैं स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन कब तक स्ट्रॉन्ग बनना है ये कोई नहीं बताता। रही बात चैनल और प्रोड्यूसर्स की तो वो सबसे गलीच लोग होते हैं। उनको अपने प्रॉफिट, बेनिफिट से ऊपर कुछ नहीं दिखता। मेरे साथ भी हुआ है। अगर आपका परफॉर्मेंस अच्छा है फिर भी वो 1000 रुपये के लिए आपको रिजेक्ट कर देंगे या फिर आप किसी को लाइन देने या किसी के साथ कुछ करने को तैयार नहीं हैं तो आपको रिप्लेस कर देंगे।' वीडियो के आखिर में आंचल तमाम एक्टर्स से ये अपील करती हैं कि अगर वे लोग डिप्रेशन में हैं और ज्यादा प्रेशर फील कर रहे हैं तो उन्हें अपने घर चले जाना चाहिए और अपने पैरेंट्स के साथ वक्त बिताना चाहिए।

      End of Feed