Aanchal Khurana ने Akanksha Chamola-गौरव के तलाक की खोली पोल, बोलीं- 'लॉक अप का इंतजार...'

Aanchal Khurana News: आंचल खुराना ने हाल ही एक इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना को लेकर बयान दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का मानना है कि रियलिटी शो उन्हे खूब पैसा दे रहे हैं।

Aanchal Khurana News: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस आंचल खुराना (Aanchal Khurana) इन दिनों अपने एक्सप्लोसिव इंटरव्यूज के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। आंचल खुराना ने कई टीवी शोज में दमदार एक्टिंग कर लोगों का ध्यान खींचा लेकिन अब वो काफी समय से छोटे परदे से गायब चल रही थीं। इस बीच एक इंटरव्यू में आंचल खुराना ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के तलाक से जुड़ा विवादित बयान दिया। आंचल खुराना का मानना है कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक को रियलिटी शो टीआरपी के लिए खूब पैसा दे रहे हैं। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari का करारा बयान, महिलाओं को गाली देने वाले पुरुषों से पूछा- ‘शर्म नहीं आती?’)

Aanchal Khurana on Akanksha Chamola

आंचल खुराना ने आकांक्षा-गौरव खन्ना के तलाक की खोली पोल/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आंचल खुराना का खुलासा

बॉलीवुड ब्बल संग एक इंटरव्यू में आंचल खुराना कहती हैं कि गौरव खन्ना और हर्षद चोपड़ा रियलिटी शोज में एक्टिंग करना बंद करो। या तो तुम बहुत मॉर्डन हो गए हो? मेरे ख्याल से बाहर अमेरिका और यूरोप में भी ऐसा नहीं होता होगा। आप अलग रह रहे हैं तो आप लॉक अप का इंतजार कर रहे हो बताने के लिए कि अब हम साथ नहीं रहते? लेकिन गौरव आप रियल में ऐसे नहीं हो। मुझे लगता है कि ऐसे बताना एक अच्छा है प्लान पैसे कमाने का।आंचल खुराना का ये भी मानना है कि गौरव और आकांक्षा के तलाक को रियलिटी शोज के मेकर्स खूब पैसा भी दे रहे हैं ताकि उनके शो को टीआरपी मिल सके। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ये लड़की सांप है' - Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला के बिहेवियर पर भड़के Orry)

आंचल खुराना ने आकांक्षा-गौरव खन्ना के तलाक की खोली पोल/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का तलाक

एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने सीक्रेट रिवील किया था कि वे और गौरव अलग होने वाले हैं। साथ ही एक्ट्रेस पति से बीते एक साल से आग रह रही हैं।

End of Feed