Aamir Ali ने बातों-बातों में कन्फर्म किया अंकिता कुकरेती संग रिलेशन? संजीदा शेख से तलाक के बाद फिर धड़का दिल

Aamir Ali Talks About Rumours Of Dating Ankita Kukreti: टीवी एक्टर आमिर अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। रुमर्स हैं कि संजीदा शेख संग तलाक के बाद आमिर अली एक अंकिता कुकरेती नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। अब इन रुमर्स पर खुद आमिर अली ने सच बताया।

Aamir Ali Talks About Rumours Of Dating Ankita Kukreti: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर अली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आमिर अली बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख के एक्स पति रह चुके हैं। कुछ समय से खबरें उड़ रही है की आमिर अली एक मॉडल इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं जिसका नाम अंकिता कुकरेती है। होली पार्टी में भी दोनों एक दूजे के साथ कोजी होते हुए देखा गया था। अब इन सब डेटिंग रुमर्स पर आमिर अली ने चुप्पी तोड़ी और ये भी बताया कि उनका अंकिता संग कैसा रिश्ता है।

Aamir Ali Dating Ankita Kukreti

अंकिता कुकरेती (Ankita Kukreti) संग रिलेशनशिप पर आमिर अली (Aamir Ali) ने कहा 'वो कुछ समय के लिए मिस्ट्री गर्ल थी जो देखने में काफी मजेदार था। सबसे अच्छी ये बात निकली जैसे हमें होली पार्टी के दौरान स्पॉट किया गया लेकिन लोगों का काम है अटकलें लगाना। अभी मैं किसी चीज के लिए मना नहीं कर रहा हूं। वो मेरे लिए बहुत करीब है। असल में मेरी जिंदगी सबसे करीब कोई है तो वो। बेहद ही खूबसूरत लड़की है जिसने हाल ही में इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया।' आमिर ने ये साफ कह दिया कि तलाक के बाद वो प्यार ढूँढने के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं है।

End of Feed