Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Yash Toxic Shooting: यश ने 8 अगस्त को अपने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "द जर्नी बिगिन्स #टॉक्सिक"

Yash Toxic Shooting: साउथ सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी यश ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद फैंस के बीच काफी खुशी है। बता दें फिल्म 'टॉक्सिक' की घोषणा पिछले साल की गई थी।

toxic

toxic

यश ने 8 अगस्त को अपने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "द जर्नी बिगिन्स #टॉक्सिक" इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश है और अब बस बेस्रबी से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फोटो में यश छोटे बालों और लंबी दाढ़ी में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। यश ने डेनिम जीन्स के साथ एक सफेद शर्ट पहने है। वह फिल्म के निर्माता के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की खुशी और प्रसन्नता दोनों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

End of Feed