Toxic: यश की 'टॉक्सिक' बनी भारत की पहली लार्ज-स्केल बिलिंगुअल फिल्म, गीतू मोहनदास ने तोड़ी चुप्पी

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। टॉक्सिक बिलिंगुअल बनने वाली पहली भारतीय फिल्म है। हाल ही में गीतू मोहनदास ने कहा-'टॉक्सिक' के लिए हमारा विजन एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ सके।

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार यश की आने वाली कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स बिलिंगुअल बनने वाली पहली भारतीय फिल्म है। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया जा रहा है। इस खबर को सुनने के बाद यश के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

Toxic

Toxic

इस फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने हाल ही में बातचीत के दौरान कहा, 'टॉक्सिक' के लिए हमारा विजन एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ सके। हमने कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों में कहानी की बारीकियों को पकड़ने का प्रयास किया है, ताकि विभिन्न भाषाई और सांस्कृतिक के दर्शकों के लिए एक नया अनुभव हो सके।" 8 अगस्त 2024 को अपने जन्मदिन पर एक्टर यश ने सह-निर्माता वेंकट के नारायण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म के निर्माण की घोषणा की थी। इस दिन के बाद से यश की टॉक्सिक हर जगह छाई हुई है। एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' अभी प्रोडक्शन फेज में है और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।

End of Feed