साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'टॉक्सिक' पहले 'धुरंधर 2' से क्लैश करने वाली थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसे 4 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया। मेकर्स 'टॉक्सिक' के लिए सोलो रिलीज चाहते थे, जिस कारण उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया था। यश के फैंस 'टॉक्सिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये मेगा मसाला एंटरटेनर है लेकिन उनका ये इंतजार अब बढ़ने वाला है क्योंकि 'टॉक्सिक' को एक दफा फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने ताजा पोस्ट के जरिए यश के फैंस को बताया है कि वो इसे 4 जून के दिन रिलीज नहीं करेंगे। (ये भी पढ़ें: 'जूम मत करना...' Karisma Kapoor ने पैपराजी को हड़काया, वीडियो हुआ वायरल)
Yash's Movie Toxic Release Date Postpone (Image Source: Movie Poster)
Yash स्टारर Toxic 4 जून को नहीं होगी रिलीज
फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है, "कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हम इसलिए शुरू करते हैं क्योंकि हमें सिनेमा से प्यार है। टॉक्सिक इसी तरह की एक मूवी है। हमने हाल ही में टॉक्सिक को सिनेमा कॉन में प्रेजेंट किया, जहां इसे बेमिसाल रिस्पांस मिला। इससे हमने पता चला कि ये फिल्म भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बनाई गई है। टॉक्सिक पूरी तरह से तैयार है लेकिन हम इसकी रिलीज डेट के लिए ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के अनुसार एलाइन कर रहे हैं। इसी कारण हमने ये फैसला लिया है कि हम अपनी फिल्म को 4 जून के दिन रिलीज नहीं करेंगे। हम जल्द ही इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।" (ये भी पढ़ें: Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच)
"पिछले कुछ समय से भारतीय सिनेमा ग्लोबली अपनी पहचान बना रहा है और हम इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं। एक एक्टर-प्रोड्यूसर के नाते मैं टॉक्सिक को ग्लोबली ढंग से पेश करना चाहता हूं ताकि भारतीय सिनेमा को हर जगह पहचान मिले। अब तक मेरे फैंस ने मुझे खूब सपोर्ट किया है, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। कुछ कहानियां संयम डिमांड करती हैं और ये उसी तरह की कहानी है। हम वादा करते हैं कि टॉक्सिक भारतीय सिनेमा को गर्व करने का मौका देगी।"
पोस्ट के अनुसार फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ग्लोबल रिलीज को ध्यान में रखते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। यश और 'टॉक्सिक' के निर्माताओं की नजरें सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नहीं हैं बल्कि वो इसे ग्लोबली ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते हैं। जब तक 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट सामने नहीं आती है तब तक फैंस को संयम बरतना होगा।
