Toxic controversy: साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत कई एक्ट्रेसेस नजर आने वाली है। हाल ही में यश की मूवी टॉक्सिक का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए। जहां फैंस को ये टीजर काफी पसंद आया तो वहीं कई लोग टीजर में यश का बोल्ड अंदाज देख चिढ़ गए। मामला इतना बढ़ गया है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इस बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि एक्टर ने अपना वादा तोड़ दिया।
pic credit- toxic film
यश का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
रॉकिंग स्टार यश के पिछले हफ्ते जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला लुक और टीजर रिलीज हुआ। टीजर में यश एक कब्रिस्तान में फ्यूनरल में घुसते हुए कार से नजर आते हैं। कार में एक महिला के साथ होने के बाद हाई-ऑक्टेन एक्शन शुरू होता है। इस सीन से कुछ दर्शकों को आपत्ति हुई। इस बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। इस क्लिप में यश कह रहे हैं, 'मैं ऐसी कोई फिल्म या सीन नहीं करूंगा जो मैं अपने माता-पिता के साथ देखने में असहज महसूस करूं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग यश को ट्रोल भी कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक
सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस दिन रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच जंग छिड़ने वाली है। बता दें धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। दुनियाभर में यश की मूवी ने 1280 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
