'पवन कल्याण' और 'चिरंजीवी' की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश? कौन छुड़ाएगा छक्के और किसके छूटेंगे पसीने

'पवन कल्याण' और 'चिरंजीवी' दोनों भाईयों की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' और 'चिरंजीवी' की फिल्म 'विश्वम्भर' आसपास तारीख पर रिलीज होने वाली है। फैंस दोनों ही फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

पवन कल्याण की आने वाली फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुडी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये दो पार्टों में रिलीज होगी। फैंस पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीर मल्लू का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। एक्टर कुछ फिल्मों के बाद केवल राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे और फिल्मों को अलविदा बोल देंगे। इसी बीच ऐसी अफवाह है कि एक्टर की फिल्म की टक्कर चिरंजीवी की फिल्म विश्वम्भर से होने वाली है।

pawan kalyan

pawan kalyan

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण इस फिल्म की शूटिंग 15 मार्च के बाद से शुरू करेंगे। फिल्म मेकर भी इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द करने वाले हैं। अब ऐसी रिपोर्ट के है कि दोनों ही सुपरस्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वंभरा’ और पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' का बॉक्स ऑफिस पर कैल्श हो सकता है। दोनों फिल्मों के रिलीज की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैल्श होने की संभवना है। अब देखना होगा की किस भाई की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है और किसकी फ्लॉप।

End of Feed