साउथ मूवीज

हनुमान निर्देशक के साथ प्रभास की पौराणिक ड्रामा का टाइटल आया सामने!! बकासुर का रोल करेंगे बाहुबली एक्टर?

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। अब उनकी और प्रशांत वर्मा की फिल्म का टाइटल सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास नेगेटिव रोल में नजर आने वाले है। एक्टर का ऐसा रोल सामने आने वाले है, जो कभी इससे पहले नहीं आया है।

Image

prabhas

साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास इस फिल्म फिल्मों की लाइन लगी हुई है। प्रभास जल्द ही द राज साब, फौजी, स्पिरिट, सलार 2, कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस प्रभास को बड़े पर्दे पर देखने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब प्रभास और हनुमान निर्देशक प्रशांत वर्मा की आने वाली फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि मेकर्स इस नाम पर चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार प्रभास और प्रशांत वर्मा की फिल्म की कहानी बकासुर के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए फिल्म का टाईटल बाका हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक्टर नेगेटिव रोल करने वाले है। इस फिल्म में प्रभास ऐसा रोल करने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं किए हैं। मेकर्स ने अभी तक टाइटल को लेकर कुछ चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस टाइटल को लेकर अफवाहें तेज है।

आगे खिसकेगी द राजा साब की रिलीज डेट

प्रभास इस समय हनु राघवपुडी की फिल्म फौजी की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को चोट भी लग गई थी। जिस कारण शूटिंग में देरी हो रही है। इस बीच, प्रभास के पास कुछ और फिल्में भी हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा द राजा साब भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म भी अप्रैल 2025 में अपनी पहले से तय रिलीज से आगे खिसक सकती है। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी अब देखगा होगा कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस फिल्म के तीन गाने अभी तक शूट नहीं हुए हैं। गाने में जो एक्ट्रेस नजर आने वाली है वो अभी अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर बिजी चल रही है, जिस कारण वो शूट नहीं कर पा रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article