Sobhita-Naga Chaitanya ने इतनी जल्दबाजी में क्यों की सगाई? नागार्जुन ने खोले घर के राज

सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई कर ली है। हाल ही में नागार्जन ने बेटे के जल्दबाजी में हुई सगाई को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई कर ली है। इस सगाई के बाद दोनों की काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग कपल को पसंद कर रहे हैं वही कुछ लोग का कहना है कि सामंथा और नागा बेस्ट थे। हाल ही में नागार्जन ने बेटे के जल्दबाजी में हुई सगाई को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Sobhita-Naga Chaitanya

Sobhita-Naga Chaitanya

टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टल ने बताया कि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी होने वाली बहू को बेटे नागा चैतन्य से भी पहले से जानते थे। उन्होंने शादी की डेट के बारे में बात करते हुए कहा, "तुरंत नहीं होगी अभी शादी। एक्टर ने कहा हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया था। सगाई जल्दबाजी में करने पर एक्टर ने कहा हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था और चैतन्य और शोभिता को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं, इसलिए हमने कहा, चलो ऐसा करते हैं।" इस सगाई में केवल परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

End of Feed