एक्ट्रेस व सांसद कंगना रनौत अपने वेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा बिना डरे अपनी हर बात सभी को सामने बोल देती हैं। जिस कारण वे कभी-कभी विवादों में घिर जाती है और चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात लिखी है, जिसे साउथ सामंथा ने बहुत पसंद किया है। आइए जानते हैं कि कंगना ने ऐसा क्या लिखा है।
Samantha Ruth Prabhu
कंगना ने कहा-चुड़ैलों को हर तरह की पाबंदी को पार करने की जिद होती है। उन्होंने लिखा, ''चुड़ैलें वे होती हैं, जो खुद को पहले देखती हैं, जिनकी इंट्यूशन हाई होती है, जो फ्री स्पिरिट तेज होती हैं, जिनकी इच्छा शक्ति हाई होती है और जिनमें एक जिद होती है कि उन्हें हर तरह की दीवार को पार करे। ये क्वालिटी उन्हें रहस्यमयी, डराने वाली और धमकाने वाली, उन लोगों के लिए बनाती है, जो पिंजरे में बंद हैं।
कोंडा सुरेखा ने मांगी थी माफी
कंगना रनौत के पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने तारीफ की है। बता दें सामंथा को कंगना का समझाने का तरीका बहुत पसंद आया है। सामंथा कुछ दिनों पहले कोंडा सुरेखा के बयान के चर्चा में आई थी, जिसके बाद कोंड़ा सुरेखा ने एक्ट्रेस से माफी मांगी थी।
इस सीरीज में नजर आएंगी एक्ट्रेस
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल को लेकर बिजी चल रही हैं। सीरीज सिटाडेल में सामंथा के साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फैंस एक्ट्रेस की इस सीरीज का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
