Wayanad Landslides: हाल ही में केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड आई, जिस कारण बहुत कुछ नुकसान हुआ है और कई लोगों की जान गई है। वही इस घटना के मदद के लिए साउथ स्टार्स हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। साउथ के स्टार्स भी वायनाड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार चिरंजीवी और रामचरण ने सहायता के लिए दान किया है।
Chiranjeevi
मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी राशि दान
सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर केरल के वायनाड में हुए दुखद भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है और क्षेत्र में पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक बड़ी राशि दान दिया है।
इन सितारो ने की मदद
चिरंजीवी और राम चरण के अलावा साउथ के मशहूर हस्तियां सूर्या, ज्योतिका, फहाद फासिल, चियान विक्रम, नयनतारा और विग्नेश, अल्लू अर्जुन और अन्य अभिनेताओं ने भी भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने में अपना योगदान दिया है।
इस फिल्म में नजर आएंगे चिरंजीवी
चिरंजीवी जल्द ही विश्वभर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा त्रिशा कृष्णन, सुरभि, हर्षवर्धन, वेनेला किशोर, प्रवीण और ईशा चावला जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल है। दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवानी ने इस फिल्म में संगीत दिया है। वही इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नायडू ने की है। विश्वम्भर 10 जनवरी 2025 को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
