Hrithik Roshan Hombale Films: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों फिल्म वॉर 2 (War 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। टीजर के बाद भी ऋतिक रोशन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब से बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ के फेमस फिल्म मेकर्स से हाथ मिलाया है।
होम्बले फिल्म्स के साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। केजीएफ (KGF), कांतारा (Kantara) और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने ऋतिक के साथ एक मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है। इसकी जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर के दी है। होम्बले फिल्म्स ने पोस्ट में लिखा, 'उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं। उन्होंने दिलों पर राज किया, सारी हदें तोड़ीं और वो एक सच्चे स्टार हैं। हमें खुशी है कि हम ऋतिक रोशन को होमबले फिल्म्स फैमिली में ला रहे हैं।' होम्बले फिल्म्स के इस पोस्ट के बाद माना अब ये तय माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद साउथ में धमाल मचाने वाले हैं।
इसी साल रिलीज होगी 'वॉर 2'
होम्बले फिल्म्स की पैन इंडिया मूवी से पहले ऋतिक रोशन 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। होम्बले फिल्म्स और ऋतिक रोशन के हाथ मिलाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
