Wamiqa Gabbi Entry in Goodachari : बॉलीवुड हसीना वामीका गब्बी( Wamiqa Gabbi) हाल ही में वरुण धवन( Varun Dhawan) के साथ बेबी जॉन( Baby John) में नजर आई थी। इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ एक और फिल्म लग गई है। वह अदिवी शेष की फिल्म G2 में नजर आने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें वामीका स्पाई के किरदार में नजर आ रही है। पोस्टर को देखकर फिल्म के लिए फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। लोग इन स्टार जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
अदिवी सेश ( Adivi Sesh) की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फ्रैंचाइजी गुडाचारी 2 (G2) समय के साथ बड़ी और बेहतर होती जा रही है। बॉलीवूड एक्टर इमरान हाशमी के बाद अब एक्ट्रेस वामिका गब्बी इस फिल्म में शामिल हो गई है। विनय कुमार सिरिगिनीडी द्वारा निर्देशित फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वामीका और अदिवी काले कपड़े पहने एक बिल्डिंग के सामने खड़े हैं। पोस्टर पर वामीका का स्वागत किया गया है, इसपर नजर डाले दोनों स्टार जासूस के लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी को-एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए लिखा है ' मेरे क्राइम पार्टनर का स्वागत है' , यूरोप में आपके साथ दौड़ना अद्भुत होगा, इस महीने थंडर ग्लिम्प्स लोड हो रहा है ।
वामीका गब्बी की G2 में एंट्री
फिल्म में अपनी एंट्री पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं G2 की अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म के पहले परत ने दर्शकों के बीच एक बेंचमार्क स्थापित किया, और मेरा इस दुनिया में कदम रखना रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण दोनों है।" ऐसे कमाल के कलाकारों और क्रू के साथ काम करना मेरे लिए लक की बात है, मैं फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रही।
