Akshay Kumar जल्द शुरू करेंगे Kannappa की शूटिंग, विष्णु मंचा ने खिलाड़ी कुमार संग शेयर किया वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 12:33 PM IST

अक्षय कुमार 'कनप्पा' से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने अक्षय के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विष्णु अक्षय का फूलों की माला से जोरदार स्वागत किया। विष्णु ने अक्षय के कंफर्मेशन पर मुहर लगा दी है। अक्षय जल्द इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।

साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म कनप्पा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से एक्टर तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। अक्षय की एंट्री से फैंस काफी खुश है। ये एक बिग बजट मूवी होगी। विष्णु मांचू ने अपने ट्विटर पर अक्षय कुमार के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विष्णु अक्षय का जोरदार स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों इस साथ में बैठकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने अक्षय के तेलुगु डेब्यू को कंफर्म कर दिया है।

विष्णु मांचू की तेलुगु फैंटेसी ड्रामा कनप्पा भगवान शिव के भक्त पर आधारित है। अक्षय के अलावा इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास भी नजर आएंगे।

End of Feed