साउथ मूवीज

Vijay Rashmika Wedding: शादी में नाचने पहुंचे संदीप रेड्डी वांगा, एंयरपोर्ट पर आए नजर

Vijay Rashmika Wedding: साउथ कलाकार विजय देवरकोंडा जल्द ही रश्मिका मंदाना की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें जन्मों-जन्मों के लिए अपना बना लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इनके गेस्ट लगातार एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी इस शादी का हिस्सा बनने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं।

Image

Image Source: TNN/Social

Vijay Rashmika Wedding: भारतीय सिनेमा के सेलीब्रेटेड डायरेक्टर्स में से एक संदीप रेड्डी वांगा अक्सर अपने बयानों और फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं लेकिन इस दफा वो रश्मिका-विजय की शादी की वजह से हर तरफ छाए हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इनके गेस्ट भी लगातार पहुंच रहे हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी इस शादी का हिस्सा बनने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं, जिनकी वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये बोल रहे हैं कि संदीप 26 तारीख को जमकर डांस करेंगे और Virosh की शादी की खुशियां मनाएंगे। आप संदीप रेड्डी वांगा का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

कैजुअल लुक में दिखे संदीप रेड्डी वांगा

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भले ही भारत के दो स्टाइलिश एक्टर्स की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हो लेकिन उन्होंने कोई स्टाइलिश ड्रेस नहीं पहनी थी। जब संदीप एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे तब वो एक सिंपल कुर्ता पहने हुए थे और नीचे डेनिम जींस थी। संदीप रेड्डी वांगा अक्सर इसी अवतार में लोगों के सामने आते हैं, जो उनकी पहचान भी है। संदीप रेड्डी वांगा का फिल्मी सफर रश्मिका और विजय दोनों के साथ खास है। जहां संदीप ने विजय के साथ अर्जुन रेड्टी बनाई थी तो वहीं रश्मिका को उन्होंने कुछ वक्त पहले ही एनिमल जैसी मूवी दी है।

PM नरेन्द्र मोदी ने दी रश्मिका-विजय को बधाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए इस वक्त पूरा देश उत्साहित है और दोनों को दुनियाभर से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रश्मिका-विजय की शादी से काफी खुश हैं और उन्होंने भी इस कपल को शादी की अग्रिम बधाई दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में है क्योंकि इसमें उन्होंने कपल को शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article