साउथ मूवीज

पीएम नरेंद्र मोदी ने भेजा विजय-रश्मिका को खत, कल होगी शादी

PM Modi Tweet: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी 26 फरवरी को 7 फेरे लेने वाले हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को ढेर सारी बधाइयां दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

PM Modi Tweet: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। रश्मिका और विजय ने ये साफ कर दिया है कि 26 फरवरी को ही वे शादी करेंगे। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को ढेर सारी बधाइयां दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के निमंत्रण का जवाब देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। देवरकोंडा परिवार ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा था। पीएम मोदी ने विजय के माता-पिता माधवी और गोवर्धन राव को पत्र लिखकर आशीर्वाद दिया है।उन्होंने पत्र में लिखा, '26 फरवरी 2026 को विजय और रश्मिका की शादी के निमंत्रण के लिए बहुत खुशी हुई। दोनों परिवारों को इस खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई।' पीएम ने आगे कहा कि सात फेरे लेकर दोनों जीवन भर के सखा बन जाएंगे। उन्होंने लिखा कि फिल्मों में स्क्रिप्ट तो वे दोनों अच्छे से समझते हैं, लेकिन असली जिंदगी की ये दिव्य स्क्रिप्ट प्यार और स्नेह से भरी होगी और स्क्रीन पर दिखाई गई जादू से भी ज्यादा खूबसूरत होगी। पीएम मोदी ने कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'आने वाले दिन, महीने और साल साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। विचारशीलता और प्यार से जिम्मेदारियां बांटें, एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, ताकतों से सीखें और जीवन में सच्चे साथी बनकर चलें।'

pm modi wishes rashmika vijay.

pm modi wishes rashmika vijay.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने कही थी ये बात

हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर पर्सनल नोट शेयर कर बताया था कि उनकी शादी का नाम 'द वेडिंग ऑफ विरोश' रखा गया है। उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे दोस्तों, हमने कोई प्लान बनाने से पहले आपने हमें 'विरोश' नाम दे दिया था। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया, इसलिए आज हम आपके सम्मान में अपनी शादी का नाम 'विरोश' रख रहे हैं।' विजय और रश्मिका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article